वाहन चोर गिरफ्तार
जालंधर। थाना कैंट पुलिस टीम ने गश्त के दौरान थानेदार तलविंदर सिंह की अगुवाई में वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह निवासी मोहल्ला ग्रीन एवेन्यू लेदर कांप्लैक्स बस्ती पीरदाद के तौर पर हुई है। एएसआई तलविंदर सिंह ने कहा कि वे कैंट पार्क के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां से बाइक सवार सरबजीत सिंह को शक के आधार पर रोका गया। उसे बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन वह कागजात पेश नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि जब मोटरसाइकिल का नंबर वाहन साफ्टवेयर में डालकर चेक किया गया तो वह भी गलत निकला। पुलिस को जांच के बाद पता चला कि बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।