फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग विभाग ने नशीली दवाओं साथ करवाया केमिस्ट को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवाओं साथ केमिस्ट गिरफ्तार
विज्ञापन

जालंधर। नशा बेचने वाले केमिस्टों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस व ड्रग कंट्रोल टीम ने एक मेडिकल शॉप पर छापा मार नशीली गोलियां, टीके व नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी गांव काला बकरा के तौर पर बताई जा रही है। मामले के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया व उनकी टीम ने पचरंगा चौकी की पुलिस को साथ लेकर कमल मेडिकल हॉल पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान दुकान से 125 नशीले टीके, नशीली गोलियां व नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने कहा कि इस तरह की नशा बेचने वाली केमिस्ट की दुकानों पर विभाग की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें