फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी-टेक के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक छात्र ने फंदा लगा खुदकुशी की
विज्ञापन

हास्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव
बेटा मुनीश पढ़ने में बहुत अच्छा था: पिता
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। फिरोजपुर-लुधियाना राजमार्ग स्थित शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक सेकेंड में पढ़ने वाले बिहार के छात्र ने हास्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चला है। सोमवार को मृतक छात्र के परिजन बेटे का शव लेने के लिए फिरोजपुर पहुंचे। छात्र के पिता जयपाल मेहता का कहना है कि उनका बेटा पढ़ने में बहुत अच्छा था। उसने खुदकुशी क्यों की है, पुलिस को जांच करनी चाहिए।
पुलिस के मुताबिक मुनीश मेहता पुत्र जय पाल मेहता वासी जिला औरंगाबाद के गांव गोखुल भीगा (बिहार) शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कालेज में बी-टेक सेकेंड ईयर का छात्र है और मेकेनिकल की इंजीनियरिंग कर रहा था। रविवार को मुनीश ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुबह हास्टल के अन्य छात्रों ने देखा कि कमरे के पंखे से मुनीश का शव लटका हुआ था। इस संबंधी कालेज प्रशासन को सूचित किया गया। कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मुनीश का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि कालेज कैंपस में बने सतलुज भवन में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। रात के समय किसी विद्यार्थी की तबीयत खराब हो जाए तो अस्पताल ले जाने का कोई बंदोबस्त नहीं है। मुनीश की मौत की खबर सुनकर कालेज का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी उनके पास नहीं पहुंचा है। उधर, थाना कुलगढ़ी के प्रभारी गुरजंट सिंह का कहना है कि उन्हें साढ़े ग्यारह बजे के करीब सूचना मिली थी कि कालेज में किसी छात्र ने खुदकुशी कर ली है। उनकी टीम कालेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंधी मृतक मुनीश के पिता को सूचित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें