जहर निगलने से मिस्त्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना बाघापुराना के गांव चंदनवां निवासी लकड़ी के एक मिस्त्री ने जहर निगल लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि हरभजन सिंह (31) के पिता बलजिंदर सिंह वासी गांव चंदनवां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका बेटी लकड़ी का मिस्त्री था। करीब तीन साल पहले हरभजन सिंह की शादी हुई थी। शादी के बाद उनके घर बच्चा न होने के कारण हरभजन सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसका उपचार भी चल रहा था। इसी परेशानी के कारण बुधवार शाम को हरभजन सिंह ने अपने घर में ही किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर हरभजन सिंह को मोगा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना में उपचार के दौरान हरभजन सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हरभजन सिंह के पिता बलजिंदर के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।