फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली विभाग ने पकड़े आधा दर्जन बिजली चोरी के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने पकड़े छह बिजली चोरी के मामले
विज्ञापन

बिजली काटे जाने के बावजूद कुंडी से चलाया जा रहा था एसी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बिजली चोरों पर शिकंजा कसते हुए पावरकाम ने कई घरों में हो रही बिजली चोरी का पर्दाफाश किया है। बिजली चोरों को पकड़ने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में छापामारी की। बिजली अधिकारियों ने छापामारी के दौरान आधा दर्जन लोगों को कुंडी लगाकर बिजली का इस्तेमाल करते पाया गया। कुछ घरों में कुंडी लगाकर एयर कंडीशन व कूलर चलाए जा रहे थे। एक घर का तो बिजली का कनेक्शन बिजली बिल अदा न किए जाने के कारण पहले से ही कटा हुआ था, लेकिन उस घर में भी बिजली की तार में कुंडी लगाकर बिजली चलाई जा रही थी। इसी तरह एक अन्य घर में जहां कपड़े प्रेस करने का बड़े पैमाने पर काम हो रहा था, वहां भी कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। एक अन्य खपतकार ने अपने मकान में संगमरमर व चिप्स डालने के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन को कुंडी डालकर चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी करने के मामले में पकड़े गए लोगों को 35 हजार रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें