लाल बत्ती लगा नशा तस्करी करने का आरोपी काबू
फगवाड़ा। थाना रावलपिंडी अधीन पांछटा पुलिस चौकी ने गाड़ी पर लाल बत्ती लगा कर नशा तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 530 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ थाना रावलपिंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि पांछटा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अशोक कुमार ने अड्डा रेहाणा जट्टां के पास नाकाबंदी र्की थी। इसी दौरान फगवाड़ा की तरफ से आ रही लाल बत्ती इंडिका गाड़ी को शक के आधार पर रोका। चालक ने अपना नाम लखविंदर सिंह निवासी मुरादपुर गुरु का थाना बुल्लोवाल जिला होशियारपुर बताया। तलाशी में चालक से 230 नशीले कैप्सूल और 300 नशीली गोलियां बरामद की गई। केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।