घर में घुसकर किशोरी से दुराचार
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)।
दो लोगों ने जबरदस्ती एक घर में घुसकर किशोरी से दुराचार किया। परिवार के सदस्यों ने घर पहुंचकर लड़की की गंभीर हालत देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया था। वारदात थाना गुरुहरसहाए में पड़ते एक गांव में सोमवार को घटी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घर पर अकेली थी। सुबह परिवार के सभी सदस्य कामकाज के लिए घर से बाहर गए हुए थे। सुबह नौ बजे आरोपी गुरप्रीत सिंह और कुलविंदर सिंह उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। उसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। दुराचार करने के बाद दोनों भाग गए। जब उसके परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो उसने आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी गुरप्रीत सिंह व कुलविदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।