दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
जालंधर। जेडीए ने नगर निगम चुनाव के दौरान अकाली नेताओं और कालोनाइजर की ओर से मिलकर बुलंदपुर रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। यह ईओ डॉ. जयइंद्र सिंह के आदेश पर हुई। इन कालोनियों को लेकर काफी शिकायतें हो चुकी थी, लेकिन कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थी। जेडीए के ईओ डॉ. जयइंद्र सिंह ने बताया कि बुलंदपुर रोड पर अवैध कॉलोनी की शिकायत आई थी। इसके बाद वीरवार को इन कालोनियों पर डिच चला दी गई।