क्लीनिक की आड़ में नशे दवाएं बेचने वाला डॉक्टर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने भारत-पाक सीमा से सटे कस्बा बमियाल से क्लीनिक की आड़ में नशीली दवाएं बेचने वाले गैर मान्यता प्राप्त डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल कुमार गांव कोठे मनवाल का रहने वाला है। बुधवार शाम पुलिस ने सूचना मिलने के बाद डॉक्टर के क्लीनिक पर रेड की और वहां से 55 नशीली दवाएं भी बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी कमल पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी बमियाल के प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर के पास क्लीनिक चला रहा था।