फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामून के बाद डमटाल में पिस्टल के दम पर लूट, 30 हजार कैश और सोना ले गए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में घुसकर पिस्तौल के बल पर व्यापारी से लूट
विज्ञापन

30 हजार कैश, चेन और अंगूठी ले गए बदमाश
पंजाब-हिमाचल सीमा पर 10 बजे के करीब हुई वारदात
3 लुटेरों ने दुकान में घुसकर अंदर से शटर किया डाउन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा पर डमटाल में बीती रात 3 नकाबपोश लोगों ने व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल तान 30 हजार रुपये कैश और सोने के जेवर लूट फरार हो गए। मामले की शिकायत थाना डमटाल में दी गई है, मौके पर नूरपुर डीएसपी साहिल अरोड़ा समेत अन्य अधिकारियों ने जांच की। वारदात वीरवार रात 10 बजे के करीब हुई, एसके लाइम फर्म के मालिक संयम मरवाह अपनी एजेंसी में काम निपटा घर जाने की तैयारी में थे कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। संयम मरवाह ने बताया कि रात 9:40 का समय था, अचानक 3 नकाबपोश युवक दुकान में घुसे, जिनमें से एक ने हेलमेट पहना था। तीनों ने दुकान के अंदर घुस केबिन का शीशा तोड़ा और दुकान का शटर अंदर से ही डाउन कर दिया। एक लुटेरे ने पिस्टल निकाली और कनपटी पर लगा दी, दूसरे ने तलाशी ली और जेब में पड़े 30 हजार निकाल लिए, तीसरे ने गले में पड़ी सोने की चेन, हाथ की अंगूठी और पर्स में पड़े 4 हजार रुपये भी निकाल लिए। उसके बाद तीनों भाग गए। संयम ने बताया कि तीनों के जाने के बाद पुलिस को सूचित किया। थाना डमटाल से पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि एनएच पर लगे सीसीटीवी को खंगाला गया है, जिसके मुताबिक लुटेरे बाइक पर आए और वारदात के बाद यू-टर्न लेकर वापस पठानकोट की ओर भाग गए। शक के आधार पर 2 लोगों को राउंडअप भी कर लिया गया है, पूछताछ जारी है। बता दें 1 महीने पहले मामून में हुई लूट की वारदात को पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है।

फोटो:-2-लूट संबंधी जानकारी देते संयम मरवाह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें