फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अवैध संबंध से परेशान विवाहिता ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के अवैध संबंध से परेशान विवाहिता ने जान दी
विज्ञापन

फरीदकोद(ब्यूरो)। यहां के गांव पक्का में विवाहित एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंध से तंग आकर जहरीली गोलियां खा ली जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर पत्नी नरिंद्र सिंह के रूप में हुई। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर उसके पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए ब्यान में बाजीगर बस्ती निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत कौर का विवाह करीब 7 साल पहले गांव पक्का निवासी नरिन्द्र सिंह के साथ हुआ था। नरिन्द्र सिंह के नवीं नामक लड़की के साथ अवैध संबंध थे जिसके बारे में उसके बेटी को पता चल गया। मनप्रीत कौर ने अपने पति को कोई बार समझाया लेकिन उसने लड़की का साथ नहीं छोड़ा जिससे दुखी होकर उसकी बेटी ने जहरीली गोलियां खा ली और ईलाज के दौरान गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें