फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की घटना में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के खुदकुशी मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

जालंधर। सिटी एरिया के मखदूपुरा में महिला की ओर से खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतका की मां कस्तूरबा बाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दीपा और दामाद दिनेश जालंधर में रह रहे थे। वीरवार सुबह दीपा ने उसके साथ फोन पर बात की। उसके बाद दिनेश और दीपा में झगड़ा हो गया था। कस्तूरबा ने आरोप लगाया कि दीपा उससे मिलने जाना चाहती थी, लेकिन दिनेश इस पर झगड़ा कर रहा था। पुलिस डिविजन नंबर चार के एसएचओ गुरप्रीत ने बताया कि दीपा के परिवार वालों ने खुदकुशी के लिए दिनेश को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें