पांच किलो हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
आरोपी तस्करों में एक नाइजीरिया का रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहात पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच किलोग्राम हेरोइन की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नाइजीरिया का नागरिक है।
पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर लोधी के गांव लटियावाल के रहने वाले वीरयोद्ध सिंह उर्फ रुलदु पुत्र दर्शन सिंह और पूजा उर्फ रूबी पत्नी सुख सिंह के पास से पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन बरामद की। वहीं देहात पुलिस की दूसरी टीम ने फिल्लौर पुलिस ने नाइजीरिया के रहने वाले विक्टर एडमी डेविड पुत्र नैथियल के पास से ढाई किलो हेरोइन बरामद की। शुक्रवार रात को फिल्लौर के सतलुज ब्रिज पर पुलिस ने चेकिंग करने के दौरान लुधियाना की तरफ से आई बस को रोका गया। बस के रुकते ही एक नाइजीरियन नागरिक उतरकर जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर विदेशी नागरिक को काबू कर उसके बैग की तलाशी ली तो ढाई किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी विक्टर एडमी डेविड के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को प्रेस वार्ता में जालंधर देहात के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना लोहियां पुलिस को शुक्रवार शाम साढ़े बजे सूचना मिली कि आरोपित वीरयोध सिंह उर्फ गुल्लू और पूजा उर्फ रूबी भारी मात्रा में हेरोइन लेकर गांव के कच्चे रास्ते से आ रहे हैं। इस पर स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया और टीम ने बस अड्डा गांव चोचोवाल के नजदीक नाकेबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। शुक्रवार रात गांव लाटियावाल की ओर से एक व्यक्ति और महिला पैदल आ रहे थे, जो पुलिस को देखकर बस स्टैंड पर बने कमरे में जाने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली गई तो ढाई किलो हेरोइन बरामद हुई।