19 पेटी अवैध शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। आबकारी विभाग की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 19 पेटी शराब बरामद की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बाज सिंह का कहना है कि बुधवार की शाम को उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर जीरा रोड के पास दानामंडी में फोर्ड फिस्टा कार से 19 पेटियां शराब बरामद कर ली। इस दौरान पुलिस ने कार चालक ऋषिकेश दुबे वासी वेदांत नगर मोगा को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सिटी वन में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी काफी समय से शराब तस्करी कर रहा है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी के पिता मदन दुबे के खिलाफ भी शराब तस्करी के आरोप में एक केस दर्ज हो चुका है।
फोटो-10मोग11 (पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ काबू किया गया आरोपी रिशीकेश)