फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने किया बलात्कार तो महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने निगला जहर, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना नरोट जैमल सिंह के अंतर्गत पड़ते एक गांव में दुष्कर्म से आहत होकर विवाहिता ने जहर निगल लिया। घटना 30 दिसंबर की रात की है। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दो दिन बाद भी हालत नहीं सुधरने पर पुलिस ने पति की शिकायत पर जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता के पति ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी करता है। 30 दिसंबर की रात ड्यूटी के बाद 31 की सुबह अपने घर लौटा तो पत्नी ने बताया कि देर रात उसके जेठ ने उससे दुष्कर्म किया। उसने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने आत्मग्लानि के चलते आत्महत्या की कोशिश की है। वहीं जांच अधिकारी एसआई हरदीप सिंह का कहना है कि वह पीड़िता के बयान लेने गए थे लेकिन डॉक्टर ने उसे अनफिट बताया। इसके बाद उसके पति के बयान लिए गए और औराीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें