फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पुलिस ने सुलझाई लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सुलझाई लूट की वारदात
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मौके पर लौटाया सोना, नकदी और मोबाइल
लूट का सामान बेचता हुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, लूट में इस्तेमाल दातर व बाइक बरामद
तिहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट चुका है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। एक सप्ताह पहले घर में अकेली महिला की गर्दन पर दातर रखकर गहने, नकदी और मोबाइल लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपी को लूट के गहने बेचने की फिराक में घूमते समय दबोच लिया। इससे सोना, नकदी और मोबाइल बरामद कर लिया गया है, जिसे प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही पीड़ित परिवार को लौटा दिया गया। थाना सिटी की पुलिस ने लूट में प्रयुक्त दातर व बाइक बरामद कर लिया है। थाना सिटी में प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी सब-डिवीजन सरबजीत सिंह ने डीएसपी प्रोवेशनल सुखविंदरपाल सिंह और एसएचओ सिटी सुखपाल सिंह की मौजूदगी में बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जांच पड़ताल का दौर आगे बढ़ाया। इस दौरान लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की फोटो अलग-अलग थानों और पुलिस कर्मचारियों को प्रेषित कर दिया। इस तरह से हर पुलिस कर्मचारी के पास फोटो पहुंच चुकी थी। बुधवार को एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी के साथ कचहरी चौक पर मौजूद थे। उन्हें पता चला कि पांच सितंबर की सुबह गोपाल पार्क में एक घर में घुसकर वीना कुमारी नामक महिला की गर्दन पर दातर रखकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी लूट के गहने को बेचने की फिराक में इधर-उधर घूम रहा है। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम जोगिंदर सिंह उर्फ बलवान उर्फ बाबा निवासी ठीकरीवाल बताया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो इससे लूट की एक लाख रुपये की रकम में से 70 हजार की नकदी, ढाई तोले की सोने की चेन, दो चूड़ियां, एक जोड़ी कांटे और सैमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी एक तिहरे हत्याकांड में 1990 से 2000 तक दस साल जेल में उम्र कैद की सजा भी काट चुका है और इसका एक बेटा एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद है। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि इससे और पूछताछ करके बाकी की रकम रिकवर की जा सके। थाना सिटी की पुलिस ने लूट में प्रयुक्त दातर व मोबाइल भी बरामद कर लिया है। डीएसपी सरबजीत सिंह ने मौके पर मौजूद वीना कुमारी के पति वसीका नवीस चमन लाल और उनके पुत्र रोबिन कुमार को 70 हजार की नकदी, सोने का सारा सामान और मोबाइल सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें