फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन वर्ष के बच्चे की मौत
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव चंगाली जदीद में एक कार ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए बयान में जतिंदर सिंह निवासी चंगाली जदीद न बताया उसका तीन साल का बच्चा मैनी गांव में खेल रहा था। आरोपी जिंदू ने अपनी स्विफ्ट कार मैनी के ऊपर चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी जिंदू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें