फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने नहीं करवाया अनमोल का पोस्टमार्टम, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने नहीं करवाया अनमोल का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

सुसाइड केस में आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े नेता
भाजपा नेताओं ने की कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरोे
जालंधर। भगत सिंह कॉलोनी में भाजपा वर्कर अनमोल भाटिया खुदकुशी केस में वीरवार को भाजपा नेताओं ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया और कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं एडीसीपी पीएस परमार व एसीपी नवनीत माहल भी मृतक के घर पहुंचे और परिवार व भाजपा नेताओं से दो दिन का वक्त मांगते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी लेकिन भाजपा नेताओं ने दो दिन का वक्त नहीं दिया। सीधा ही कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
भाजपा वर्कर अनमोल भाटिया ने बुधवार शाम को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस को कमरे से दो सुसाइड नोट मिले थे, जिसमें मदन लाल, अच्छर सिंह, बिट्टू, अमरजीत का नाम था जबकि दूसरे नोट में विधायक व उसके पिता का नाम भी था। मामले में सरजू भाटिया के ब्यान पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। सरजू का कहना था कि उन्होंने घर बनाने को दो ट्रक रेता, बजरी, सरिया व सीमेंट मंगवा रखी थी लेकिन कांग्रेसी नेता उनका मकान नहीं बनने दे रहे थे। जब उन्होंने मकान बनवाना शुरू किया तो आरोपियों ने निगम में शिकायत देकर काम रुकवा दिया। निगम अधिकारी कई बार उनसे रुपये ले गए लेकिन मकान नहीं बनने दिया। इसके चलते अनमोल समेत सारा परिवार परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही गिरफ्तारी का प्रयास
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था, लेकिन वीरवार को पूर्व विधायक केडी भंडारी व अन्य नेता जिसमें पार्षद सुशील शर्मा थे, वह अनमोल के घर पहुंच गए और इस मांग पर अड़ गए कि आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल की जाए। हालांकि पुलिस का तर्क था कि आरोपी फरार हैं, दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे, लेकिन भाजपा नेता नहीं माने। भाजपा नेताओं में मोहिंदर भगत, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के अलावा जिला प्रधान रमेश शर्मा भी पहुंचे। एसीपी नवनीत का कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें