थाना मेहना से कुछ ही दूरी पर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई।
थाना मेहना के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि महिंदर सिंह (62) और उनकी पत्नी मंजीत कौर (60) निवासी गांव भिंडर कलां बुधवार को बाइक से गांव भिंडर कलां से गांव डाला की ओर जा रहे थे। दोपहर के समय जैसे ही वह गांव चुगावां से होते हुए मेन जीटी रोड पर पहुंचे तो बाइक स्विफ्ट कार से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिंदर सिंह के बेटे बलदेव सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी के अनुसार दंपती के परिजनों ने ही कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया है।