फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य पंडाल को लेकर कांग्रेस सरकार संगत को गुमराह कर रही: बीबी जगीर कौर

विज्ञापन
एसजीपीसी की बैठक के बाद पत्रकारें से बातचीत करती हुईं बीबी जागीर कौर। साथ में हैं एसजीपीसी के सद? - फोटो : KAPURTHALA
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव साहिब के 550वें प्रकाश पर्व मौके गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी और गुरु नानक स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में श्री अकाल तख्त साहिब की सरपरस्ती में करवाए जा रहे समस्त सिख पंथ के सांझे समागम की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की विशेष बैठक बीबी जागीर कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बीबी जागीर कौर ने कहा कि एसजीपीसी की ओर से श्री अकाल तख़्त साहिब के आदेशानुसार समूह सिख संगत, संतों-महापुरुषों और धार्मिक जत्थेबंदियों के सहयोग से सिख पंथ की तरफ से 1 से 8 नवंबर तक भाई मरदाना जी दीवान हाल, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब जी सुल्तानपुर लोधी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के समागम करवाने के लिए सुंदर पंडाल सजाए जा रहे हैं और 9 से 13 नवंबर तक के गुरमति समागम गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से 100 मीटर की दूरी पर गुरु नानक स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में कराने के लिए मुख्य साझा समागम के लिए बहुत ही सुंदर और बड़ा पंडाल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि श्री अकाल तख़्त साहिब ने एसजीपीसी को ही सांझा पंथक पंडाल सजाने के लिए आदेश दिए गए हैं, परंतु कांग्रेस सरकार की तरफ से श्री अकाल तख़्त साहिब के हुक्मों का उल्लंघन करते हुए संगत को मुख्य पंडाल संबंधी जगह-जगह बोर्ड लगाकर गुमराह करन की कोशिश कर रही है। बीबी जागीर कौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की तरफ से श्री अकाल तख़्त साहिब को कमजोर करने और एसजीपीसी पंथक समागम में अड़चन पैदा की जा रही है, जोकि बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस सरकार और समूचा प्रशाशन मुख्य समागम बारे संगत को गुमराह करके भ्रम पैदा कर रहा है, लेकिन फिर भी श्री गुरु नानक देव साहिब के श्री अकाल तख्त साहिब की सरपरस्ती में गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित सांझे पंथक समागम में रिकार्ड तोड़ संगत शामिल होंगी। इस बैठक में एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही, जत्थेदार नवतेज सिंह काउनी, जत्थेदार हरजाप सिंह सुल्तानविंड, जत्थेदार बावा सिंह गुमानपुरा, जत्थेदार गुरबखश सिंह खालसा, इंजीनियर स्वर्ण सिंह मैंबर पीएसी, एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर सतनाम सिंह रियाड़, सुपरवाइजर बलवान सिंह, सुपरवाइजर मेजर सिंह संधू, कुलवंत सिंह उप मैनेजर, भाई हरजीत सिंह इंचार्ज माझा जोन, भाई अमरीक सिंह मुकेरियां व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें