फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थालियां बजाकर ‘मन की बात’ का विरोध

विज्ञापन
मुक्तसर के गांव खोखर में थालियां बजा रोष जताते बच्चे व किसान। - फोटो : MUKTSAR
विज्ञापन
मुक्तसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान रविवार को बठिंडा रोड पर बच्चों ने थालियां बजाकर केंद्र सरकार का विरोध किया। गौरतलब है कि किसानों व अन्य वर्गों ने किसानों के समर्थन में प्रधानमंत्री के मन की बात के दौरान थालियां बजाकर रोष जताने का फैसला किया था। इसके तहत रविवार को मुक्तसर के बठिंडा रोड पर बच्चे भी थालियां बजाते नजर आए। बच्ची शुभ गुरमनबीर कौर बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यह कानून रद्द होने चाहिए ताकि दिल्ली की कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे किसान अपने-अपने घरों को लौट सकें। उधर, जिले के गांव खोखर व हरिके कलां में भी किसान परिवारों से संबंधित बच्चों ने थालियां बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें