टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला ईद गाह निवासी सरकारी अध्यापक नफासत अली का पुत्र मोहम्मद शुएब (9) गुरुवार को अपनी छत पर खेल रहा था। छत पर बाउंड्री न होने के कारण खेलते हुए बालक शुएब अचानक छत से नीचे गिर गया। बालक के नीचे गिरते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। चार बच्चों दूसरे नंबर का शुएब की मौत की खबर फैलते ही अध्यापक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।