जलालाबाद के गांव अराइयां वाला स्थित एफसीआई के गोदाम में सीबीआई टीम के छापे के दौरान मौजूद सीआरपी
- फोटो : FIROZPUR
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव अराइयां वाला रोड स्थित एफसीआई के गोदाम में रविवार सुबह सीबीआई टीम ने छापा मारा। टीम ने गोदाम के मुख्य गेट पर सीआरपीएफ जवान तैनात कर चावल के नमूने लिए। सुबह जैसे ही गोदाम में सीबीआई टीम ने छापा मारा तो संबंधित विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। टीम के अधिकारियों ने चावल के दस्तावेजों की चेकिंग की। कई दस्तावेज टीम के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिए। इस दौरान किसी व्यक्ति को गोदाम में घुसने नहीं दिया गया।