फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अमेजन स्टोर से पांच लाख रुपये की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 14 Sep 2026 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरा (फिरोजपुर)। एक अमेजन स्टोर से करीब पांच लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। यह पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और स्टोर के कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। स्टोर के सुपरवाइजर के अनुसार कैशियर की गैरमौजूदगी के कारण रोजाना की बिक्री की नकदी स्टोर में ही रखी जाती थी। उन्हें यह नकदी बैंक में जमा करवाने की अनुमति नहीं थी। रात को एक चोर स्टोर के अंदर घुसा और सेफ में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस चोरी की रकम और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें