फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने ट्राला चालक से नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर बाइक पर सवार 2 युवक अड्डा कीडी साइड के पास ट्राला चालक पर हमला कर उससे 4800 रुपये छीनकर फरार हो गए। घायल ट्राला चालक की शिकायत पर थाना तारागढ़ पुलिस ने 2 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया है। जिला होशियारपुर के गांव लवीन निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह बीटीसी ट्रांसपोर्ट का ट्राला चलाता है। वह ड्डा कीडी से पठानकोट साइड ट्राला लेकर आ रहा था। ट्राले में बजरी लोड थी। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आए और कंडक्टर साइड वाली खिड़की पर पत्थर मारे। जब ट्राला रोककर उसने बाहर देखा तो एक युवक ने राड से उस पर हमला कर दिया। दोनों युवकों ने उससे मारपीट कर उससे 4800 रुपये छीन लिए और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें