फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रेत खनन के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रेत के अवैध खनन के मामले में गुरुहरसहाए के गांव नौ बरिहाम शेर सिंह वाला में दबिश दी। पुलिस को देख वहां से आरोपी भाग गया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शुक्रवार को जमीन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एएसआई गुरचरण सिंह गांव सवाइयां राय उताड़ के पास गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी दुल्ला सिंह वासी दुल्ले के नत्थू वाला की गांव नौ बरिहाम शेर सिंह वाला में जमीन है, वह अपनी जमीन में अवैध रूप से रेत की निकासी कर रहा है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देख भाग गया। पुलिस ने आरोपी दुल्ला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें