फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सरपंच व उसके बेटे समेत आठ लोगों पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़। रोपड़ के साथ लगते शहीद भगत सिंह नगर के प्रेम नगर के सरपंच व उसके बेटे समेत आठ लोगों पर पुलिस ने पंजाबियों की भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करने का मामला दर्ज किया है। सरपंच मोहन गुप्ता के बेटे सुरजीत कुमार समेत कुछ अन्य युवाओं ने पंजाब व पंजाबियों के प्रति आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। यह वीडियो 2 सितंबर का बताया जा रहा है। इस पर आपत्ति जताते हुए शनिवार को सिख जत्थेबंदियों ने विरोध किया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो संगठनों ने रोष जताया। लोगों की मांग है कि वीडियो बनाने वाले युवाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। एसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि सरपंच मोहन गुप्ता, उनके बेटे और सुरजीत कुमार, शिव कुमार, अनुभव, अनुज, आशु व दो अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में की गईं बातें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन है। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें