फिरोजपुर। थाना कैंट पुलिस ने भाभी की जगह पत्नी की फोटो खिंचवा कर लाखों रुपये का प्लांट बेचने के आरोप में दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कृष्णा पत्नी मदन लाल निवासी गली नंबर पांच भारत नगर बताया गणेश इंक्लेव फर्म डीड साल 2013 के मुताबिक बारह साझीदार थे। इनमें अश्वनी मल्होत्रा और अश्वनी की भाभी सुनीता मल्होत्रा भी शामिल थी। सुनीता के हिस्से 3.31 मरले का प्लाट आता था। अश्वनी ने सुखदेव कुमार निवासी मुहल्ला पीरां वाला के साथ मिलकर अपनी भाभी सुनीता की जगह पत्नी कविता मल्होत्रा की तहसीलदार के समक्ष फोटो खिंचवा कर 3.31 मरले का प्लांट उसे बेच दिया। बाद में पता चला कि प्लाट सुनीता का है। एएसआई सुरेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।