फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। 10 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली, तहसील ओनला निवासी सुमित कुमार के तौर पर हुई है। बच्ची की माता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह एक फैक्टरी में काम करती है। महिला ने बताया कि बीते दिन वह फैक्टरी गई थी। शाम को जब वह अपने घर आई तो वहां उसकी 10 वर्षीय बेटी सहमी बैठी थी। जब उसने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उनका पड़ोसी सुमित उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसी दौरान सुमित के कमरे में एक अन्य पड़ोसी सुखजीत सिंह आ गया तो सुमित वहां से भाग खड़ा हुआ। सुखजीत सिंह ने भी पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसे बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो वह सुमित के कमरे में गया। वहां सुमित को अश्लील हरकतें करते देखा तो वह भाग गया। पुलिस ने महिला और सुखजीत सिंह की शिकायत पर सुमित कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें