फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गैंगस्टर डल्ला के नौ साथियों पर मामला दर्ज

Thu, 29 Jun 2023 04:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीर लोगों को बनाते थे निशाना, धमकी देकर वसूलते थे फिरौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गैंगस्टर व आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला के नौ साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये लोग अमीर लोगों को अपना निशाना बनाते थे और फिर जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपये की फिरौती वसूलते थे। हाल ही में दो गैंगस्टरों ने एक आढ़ती की दुकान पर गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि क्षेत्र में गैंगस्टर व आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला, गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ पीता व सुखदूल सिंह (ये सभी विदेश में रहते हैं) ने अपना एक गिरोह बनाया हुआ है। इसमें मोगा व फिरोजपुर के गैंगस्टर जुड़े हुए हैं। ये लोग अमीर लोगों की सूची तैयार कर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपये की फिरौती वसूलते हैं। पुलिस ने गिरोह में शामिल गैंगस्टर बिटू, सतनाम सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह व निशान सिंह वासी मोगा, हरप्रीत सिंह वासी मुक्तसर, राम प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, नरिंदर सिंह वासी ठेठर कलां जिला फिरोजपुर व कुलवीर सिंह वासी तलवंडी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये सभी आरोपी फरार हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। इन लोगों ने तलवंडी भाई के एक सराफ को भी जान से मारने की धमकी दी थी। जब उसने नकदी नहीं दी थी तो उसके घर के बाहर गोलियां दागी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें