फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनी काटने वाले दो लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दो स्थानों पर अवैध कालोनी काटने के मामले में संबंधित विभाग की ओर से की मिली शिकायत पर दो केस दर्ज किए हैं। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई हरजीत सिंह ने बताया की आरसीएफ और गांव अदालत चक में कुछ लोग अवैध रूप से विभाग से मंजूरी लिए बिना कालोनियां काट रहे थे। विभाग की ओर से जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने संबंधी लिखा गया था। उन्होंने बताया कि पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट के तहत पुलिस की ओर से गांव अदालत चक में अवैध कालोनी काटने के मामले में सुखदेव सिंह व कुंदन सिंह और आरसीएफ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें