फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शराब उधार नहीं मिलने पर ठेकेदार पर दागी गोलियां, 4 जख्मी

Sun, 08 Oct 2023 11:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ममदोट ( फिरोजपुर)। ममदोट में पड़ते सीमावर्ती गांव रुहेला हाजी में शराब की दुकान पर उधार शराब नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने घर से पिस्तौल निकालकर दुकान पर फायरिंग कर दी। इस वारदात में शराब दुकान पर कार्य करने वाले कर्मचारी सहित चार लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसवंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी रुहेला हाजी ने बताया कि वह और उसके साले का लड़का बलिहार सिंह पुत्र गुरदीप सिंह शराब के ठेके पर काम करते हैं, जबकि ठेके के बाहर भी कुलदीप सिंह, हरमेश सिंह फास्ट फूड की रेहड़ी लगाते हैं। शनिवार रात 9 बजे सतनाम सिंह और गोरा ठेके पर आए और शराब उधार मांगी। शराब उधार नहीं देने पर सतनाम सिंह, संदीप सिंह, दलजीत सिंह, गोरा ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से गोलियां दाग दी। गोली लगने से जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, हरमेश सिंह घायल हो गए। जख्मियों को सिविल अस्पताल ममदोट में दाखिल करवाया, जहां डाॅक्टरों ने सुरजीत सिंह की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया। इस मामले के बारे में बात करते हुए जांच अधिकारी सहायक थानेदार राम प्रकाश ने बताया जसवंत सिंह के बयान पर सतनाम सिंह, संदीप सिंह, चरणजीत सिंह, गोरा, मंजीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें