फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बीएसएफ ने पाकिस्तान से आई चार किलो हेरोइन पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। बीएसएफ और गुरुहरसहाए पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान दौरान हेरोइन के सात पैकेट पकड़े हैं और हेरोइन का वजन चार किलोग्राम बताया जा रहा है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। इसे सीमावर्ती गांव इशा पंजगराई के खेत में छिपा रखा था। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप गांव इशा पंजगराई में आई है। बीएसएफ और पुलिस संयुक्त रूप से उक्त गांव के खेतों में सर्च अभियान चलाया हुआ था। शनिवार को टीम को ईशा पंजगराई के खेत में लगी ट्यूबवेल मोटर के पास से हेरोइन के सात पैकेट बरामद हुए जो पीली टेप से लिपटे हुए थे। जब इनका वजन किया गया तो चार किलो के करीब था। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है जिसने हेरोइन की खेप मंगवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें