फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बीएसएफ ने पाक ड्रोन के साथ बरामद की दो किलो हेरोइन

Thu, 22 Jun 2023 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन में था नीले रंग का बैग, उसमें बंधी थी हेरोइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ममदोट (फिरोजपुर)। सीमा सुरक्षा बल ने बीओपी जोधेवाला के पास पाकिस्तानी ड्रोन सहित हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन बीएसएफ की गोली लगने से जमीन पर गिरा है।
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीओपी जोधेवाला के पास खेत में पाक ड्रोन गिरा हुआ है। ड्रोन के साथ नीले रंग का बैग बंधा था। बैग में पीले रंग की टेप से लिपटे दो हेरोइन के पैकेट थे। हेरोइन का वजन दो किलो आंका गया है। बताया जा रहा है कि ड्रोन बीएसएफ की गोली लगने से जमीन पर गिरा है। बता दें कि बुधवार को बीओपी जगदीश के पास से हेरोइन के चौदह पैकेट मिले थे। जो पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में लगे ट्यूबवेल के पास छिपा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें