फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने सरहद से बरामद की सवा पांच किलो हेरोइन, पाकिस्तानी तस्कर छिपाकर गए थे भारतीय खेतों में

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। बीएसएफ ने शनिवार को सुबह फेंसिंग पार भारतीय सीमा (खेतों) में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा छिपाकर रखी पांच किलो 360 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। यह खेप भारतीय तस्करों ने पाक तस्करों से मंगवाई थी। भारतीय तस्करों ने खेप फेंसिंग के इस तरफ लानी थी। यह घटना हुसैनीवाला बॉर्डर के पास बनी बीओपी साम्मेके के पास हुई है।बीएसएफ बटालियन-136 के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि हुसैनीवाला बॉर्डर के तहत बीओपी साम्मेके के पास लगी फेंसिंग पार भारतीय खेतों में पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन की खेप छिपाकर रखी है। जिसे भारतीय तस्कर फेंसिंग के इस तरफ लाने की फिराक में हैं। बीएसएफ जवानों ने शनिवार को सुबह सर्च अभियान चलाकर हेरोइन के पांच पैकेट बरामद कर लिए। हेरोइन का वजन लगभग पांच किलो 360 ग्राम है। जिस किसान के खेत से हेरोइन बरामद हुई है, उससे पूछताछ की जा रही है। बीएसएफ ने अब तक पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से इस साल करीब 486 किलो 453 ग्राम हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें