फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बीएसएफ जवान सतीश का हृदयघात से निधन

Fri, 21 Aug 2026 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के सेली रोड निवासी बीएसएफ जवान सतीश कुमार (23) का हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पठानकोट में शोक की लहर है।
सतीश पश्चिम बंगाल में बीएसएफ की 176वीं बटालियन में तैनात थे। वह दो साल पहले बीएसएफ में भर्ती हुए थे और अपने परिवार का सहारा थे। उनके पार्थिव शरीर को बीएसएफ के जवान घर लेकर पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और सतीश कुमार अमर रहे के नारे लगाए। बीएसएफ जवानों ने उन्हें पूरे सम्मान और सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। हलका इंचार्ज रोहित स्याल के अनुसार, पंजाब सरकार सतीश के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने के लिए भी सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें