फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशे से जुड़े विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली, दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर के गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में देर रात नशे से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के दौरान श्याम ने अपने साले अमरजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां चलाई गईं एक हवा में जबकि दूसरी अमरजीत के हाथ में लगी। गोली लगने के बाद दोनों मौके से भाग गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। देर रात 12 बजे के करीब पुलिस ने संतोष और फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों के बीच लगभग 3 लाख रुपये के नशीले पदार्थ को लेकर विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें