फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बाढ़ के पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत

Sat, 06 Sep 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। फगवाड़ा के गांव दुगां में बाढ़ के पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कुमार उर्फ दीपा (36) व प्रीति (27) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों साइकिल पर शनिवार को गांव रानीपुर में दवाई लेने जा रहे थे। चिट्टी बेईं पार करते समय साइकिल फिसल गई और दोनों बाढ़ के पानी में गिर गए। लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेेकिन जब तक उन्हें निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर बेंई पुल पर रेलिंग लगी होती तो ऐसी दुर्घटना ना घटती। दोनों के शव पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल फगवाड़ा भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें