फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अबोहर में पंजपीर दरगाह के पास मिला युवक का शव

Tue, 15 Sep 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। पंजपीर दरगाह के पास मंगलवार सुबह 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान लवप्रीत के रूप में हुई है।
थाना सिटी-1 की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर ने भी पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवक का शव उसकी स्कूटी के पास पड़ा हुआ था। परिजनों के अनुसार, लवप्रीत सोमवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। उन्होंने लिखित कार्रवाई के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कागजी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें