पर्यावरण संरक्षण और सेहत संभाल जागरूकता से जुड़े शहर के वीआरवी क्लब मेंबर्स के बीच रविवार को ऑनर टू डॉक्टर मान क्रिकेट मैच खेला गया।
कुल 12 ओवर के इस मैच में ब्लू टीम ने टॉस जीतते ब्लैक टीम को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। ब्लैक टीम की तरफ से कुल 157 रन का लक्ष्य रखा गया।
ब्लू टीम निर्धारित 12 ओवर में 141 रन ही बना पाई। पराजित टीम के खिलाड़ी अनुराग को मैन आफ मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर पिम्स के डॉ. शमशेर सिंह, उद्योगपति राजिंदर जुनेजा, हरप्रीत सिंह भाटिया, शैलर उद्यमी मुकेश जैन, गीतिका जैन, फार्मा उद्योग से अद्वैता तिवारी, एसबीआई समृद्धि ब्रांच प्रमुख संजीव बंसल, ऑटो उद्योग से निखिल सरीन, बनी होठी, तेज सिंह वडैच मौजूद थे।