जालंधर। कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष छेड़ दिया है। भारतीय मजदूर संघ, पंजाब ने मनोज पुंज की अध्यक्षता में पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी को सौंपा। मनोज पुंज ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ धक्का कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा निजी कर्मचारियों और औद्योगिक कर्मचारियों के महंगाई के किश्तों के आंकड़े हर साल मार्च व सितंबर के महीने में जारी किए जाते थे, जो कि मार्च 2020 से लंबित हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो वह एक बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।