फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मंडियों में धान लाने से पहले किसान अनाज पोर्टल पर मोबाइल नंबर व आधार अपडेट करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे धान की फसल बेचने के लिए मंडी में लाने से पहले अपने आढ़ती से संपर्क कर अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड अनाज पोर्टल पर अपडेट करवा लें। मंडी अधिकारी रमनदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी खरीद के लिए किसान का मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपडेट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से आढ़तियों को यह सुविधा दी गई है। सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए तैयार है। आप धान की कटाई में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, बल्कि नमी की मात्रा को ध्यान में रखते हुए धान की कटाई करें, जो 17 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही शाम 6 बजे के बाद और सुबह 10 बजे से पहले कंबाइन न चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें