फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर दिन भर लगे पतंगों के पेंच

Tue, 04 Feb 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी का त्योहार मंगलवार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


वसंत पंचमी पर्व को लेकर चारों ओर आसमान में पतंगों के पेंच लगे और दिन भर ‘आई बो’, ‘चक्क जांदी’ की आवाजों से आकाश गूंजता रहा।
इस दौरान युवा वर्ग काफी उत्साहित था।

जिसके चलते शुक्रवार को सुबह से ही युवाओं ने छतों पर चढ़ कर पतंग उड़ाने शुरू कर दिए और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

युवाओं ने पतंगबाजी करते हुए एक-दूसरे की पतंगों के साथ पेंच भी लड़ाए। घरों की छतों पर दिन भर युवा और बच्चे पतंगें उड़ाते नजर आए, तो बाजारों में भी डीजे की थाप पर गीत चलाकर युवाओं ने खूब पतंगबाजी की। दूसरी ओर प्रशासन की सख्ती के बावजूद शहर में चाइना डोर की बिक्री धड़ल्ले से हुई और अधिकांश बच्चे चाइना डोर से ही पतंगबाजी करते नजर आए। इसके अलावा पतंगबाजी ने पावर कॉम के लिए दिक्कतें खड़ी की और कई जगहों पर बिजली की तारों में पतंगों के कारण स्पार्किंग के  चलते बिजली बाधित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें