पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित परमानंद अड्डे के पास बाइक ने चूड़ी बेचने वाले को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार ईटानगर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त दविंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि राकेश 18 वर्षों से पंजाब में रह रहा है। वह गांव-गांव जाकर चूड़ियां बेचने का काम करता था। सोमवार को जब राकेश घर नहीं लौटा तो उसने उसकी खोज शुरू की। मंगलवार को पता लगा कि राकेश को किसी अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई है। तारागढ़ पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।