फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में एएसआई के इकलौते बेटे ने कनाडा में दी जान, पिता बोले- वजह 'लव जिहाद'

Sat, 26 Sep 2020 09:46 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के एएसआई मलकीत सिंह निवासी पीएपी के इकलौते बेटे ने कनाडा के सरी में आत्महत्या कर ली। एएसआई ने आरोप लगाया कि उनके बेटे अमरिंदर सिंह (21) ने लव-जिहाद के जाल में फंसकर जान दी है। मलकीत सिंह ने बताया कि 2017 में उनका बेटा स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वहां वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता था।
विज्ञापन


नवंबर 2019 में उनके बेटे ने उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। मार्च 2020 तक बेटे ने उनसे करीब 20 लाख रुपये मंगवाए। उसने कहा था कि वह एक लड़की के चक्कर में फंस गया है और उसने सारे पैसे उसे ही दिए हैं। अब उसके पास फीस देने के पैसे नहीं है। इस दौरान उसने आत्महत्या की भी कोशिश की थी। तब परिवार वालों और उसके दोस्तों ने उसे समझाया।

मलकीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे ने उन्हें कहा कि उसकी पढ़ाई पूरी हो गई है। उसने कुछ सर्टिफिकेट भी भेजे। उसके बाद 17 सितंबर को उसने सुसाइड कर ली। दोस्तो ने बताया कि उनके बेटे के कराची में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की से दोस्ती थी। वह उसे इंस्टाग्राम पर मिली थी। वह उसके साथ वीडियो कॉल करता था और पैसे व गिफ्ट भी भेजता था।
विज्ञापन


उसने अब तक जितने भी पैसे मंगवाए थे वह उसे ही भेजता था। हाल ही में उसने एक कोरियर पाकिस्तान भेजा था जो किसी कारणवश रद्द हो गया था। मलकीत सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की मौत की वजह वो लड़की है। अब उनके पास उसका शव लाने के लिए भी पैसे नहीं है। उन्होंने केंद्र और कैप्टन सरकार से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें