संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। बाबा दयाल सिंह हत्याकांड के शिकायतकर्ता से तत्कालीन आईजी फरीदकोट प्रदीप कुमार यादव सके नाम पर 20 लाख की रिश्वत वसूलने के मामले में नामजद फरीदकोट के तत्कालीन एसपी गगनेश कुमार, एसआई खेमचंद पराशर समेत उनके दो सहयोगियों मलकीत दास व जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार के खिलाफ विजिलेंस ने अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए हैं। मामले में अन्य आरोपी तत्कालीन डीएसपी फरीदकोट सुशील कुमार की दो दिन पहले गिरफ्तारी हो चुकी है और इस समय वह विजिलेंस के पास रिमांड पर चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी डीएसपी के अलावा एसपी गगनेश कुमार व एसआई खेमचंद पराशर पर आरोप है कि इन्होंने साढ़े तीन साल पूराने गांव कोटसुखिया के बाबा दयाल दास हत्याकांड में क्लीन चिट हासिल कर चुके मुख्य आरोपी संत जरनैल दास को दोबारा केस में नामजद करने के लिए शिकायकर्ता बाबा गगन दास से आईजी प्रदीप कुमार यादव के नाम पर 50 लाख रूपये मांगें थे और 35 लाख में सौदा करके 20 लाख की वसूली भी कर ली थी। इस मामले में जांच के बाद तीनों पुलिस अधिकारियों के अलावा इनके दो सहयोगियों के खिलाफ पिछले माह 2 जून को थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज हुआ था और जांच विजीलेंस ब्यूरो कर रहा है।
-