फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पठानकोट में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के नंगलभूर-मीरथल क्षेत्र के गांव अनेड़ में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है। इससे पहले सहारनपुर में भी आपात लैंडिंग हुई थी। आपात लैंडिंग के पीछे तकनीकी फाॅल्ट बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह एयरबेस स्टेशन पठानकोट से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और उसके बाद यह कुछ तकनीकी फाॅल्ट के कारण इसकी लैंडिंग करवानी पड़ी। लैंडिंग होते ही आसपास के गांव के लोगाें की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पठानकोट जिला सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील है। भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने पठानकोट को काफी निशाना बनाया।
- फोटो: 01 पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें