फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ट्रेड लाइसेंस, नवीनीकरण के लिए सेवा केंद्र से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। अब जिले के 25 सेवा केंद्रों में नए ट्रेड लाइसेंस और नवीनीकरण के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। यह जानकारी डिपुुटी कमिश्नर अपनीत रियात ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के सेवा केंद्रों में स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित दो नई सेवाओं को शामिल किया गया है। इसमें लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सेवा केंद्रों में स्थानीय निकाय से संबंधित नए ट्रेड लाइसेंस जारी करने और ट्रेड लाइसेंस रिन्यू करने की सेवाएं जिले के सभी 25 सेवा केंद्रों में शुरु हो गई हैं। उन्होंने बताया कि सेवा केंद्रों में इन सेवाओं के लिए 610 रुपये सेवा फीस तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें