अमृतसर। पुलिस ने अमृतधारी युवती के साथ मारपीट कर उसकी दस्तार उतारने और कपड़े फाड़ने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मनजीत कौर निवासी गांव रमाना चक ने पुलिस को बताया है कि मैं अमृतधारी हूं। सिर पर दस्तार सजाती हूं। गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी दस्तार उतार दी। महिला ने बताया कि कि चरणजीत सिंह, राजन प्रीत सिंह ने उसके साथ गाली गलॉच किया। रास्ता रोककर मारपीट की गई। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। थाना तरसिक्का की पुलिस ने केस दर्ज कर राजन प्रीत सिंह उर्फ चीकू निवासी गांव रमना चक्र को गिरफ्तार कर लिया है।