फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता ने भाजपा के बूथ पर बैठकर डलवाए मोहिंदर भगत को वोट, वीडियो वारयल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। वोटिंग शुरू होने से पहले जालंधर वेस्ट सीट से अकाली दल की हार निश्चित हो गई, जहां बड़ा अकाली नेता भाजपा के बूथ पर बैठकर भाजपा को अकाली कैडर की वोट डलवाता कैमरे में कैद हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि गो सेवा कमीशन के पूर्व चेयरमैन और अकाली नेता कीमती भगत भाजपा के वेस्ट से उम्मीदवार मोहिंदर भगत के पक्ष में वोट डालने के बात कह रहे हैं। जिस पर वोटर पूछते हैं कि तकड़ी पर डालें तो जवाब मिलता है नहीं कमल पर। इस घटना के बाद वेस्ट में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है कि मौजूदा विधायक रिंकू से रंजिश के कारण अकाली नेता ने भाजपा उम्मीदवार के हक में मतदान करवाया। वेस्ट में भगत फैक्टर ने भी काम किया है। पंजाब में एक ही सीट भगत बिरादरी को भाजपा ने दी थी। जिसे लेकर भगत एकजुट हो गए थे। इस बारे में कीमती भगत ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है, उन्होंने कहा कि वह इस बाबत कुछ नहीं कहना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें